आईपीएल 2020 सीज़न नजदीक आ रहा है। क्रिकेट के सभी उत्सुक प्रशंसक आईपीएल 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी जानने के लिए उत्सुक हैं। प्रत्येक वर्ष खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सूची बदलती रहती है। आईपीएल 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है, यह तय करने से पहले विशेषज्ञ हर साल खिलाड़ियों के पिछले रिकॉर्ड का विश्लेषण करने की कोशिश करते हैं। ऑक्शन सूची के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने के लिए अच्छे कौशल और प्रयास की आवश्यकता होती है। सर्वश्रेष्ठ और सबसे महंगे खिलाड़ियों का निर्णय लेने से इन मैचों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।
जानिए आईपीएल 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है।
इंतजार यहीं खत्म होता है। क्या आप आईपीएल 2020 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे? यहाँ आपके सारे संदेहों को दूर करने के लिए एक सूची दी गई है:
1. पैट कमिंस
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के सह-उप-कप्तान भी हैं। वह यूएस $2.1 मिलियन मे खरीदे जाने वाले IPL 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह राशि लगभग 15.5 करोड़ रुपये होती है। वे आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य हैं।
2. ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल एक और अव्वल दर्जे के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। निश्चित रूप से आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ियों के सूची में, इस खिलाड़ी की कीमत यूएस $1.45 मिलियन है। वे आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलेंगे।
3. क्रिस मॉरिस
जब कोई आपसे पूछे कि आईपीएल 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है, तो क्रिस मॉरिस एक ऐसा नाम है, जिसका नाम लिए बिना आप रह ही नहीं सकते। आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स टीम का एक हिस्सा बना, दक्षिण अफ्रीका का यह क्रिकेटर यूएस $1.4 मिलियन में बिका है।
4. शेल्डन कॉटरेल
शेल्डन कॉटरेल वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी हैं, जो 2020 के आईपीएल सीज़न में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा बने हैं। उनकी कीमत यूएस $1.2 मिलियन है।
5. नाथन कूल्टर-नाइल और शिमरॉन हेटमायर
नाथन कूल्टर नाइल मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। वे एक ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो ट्वेंटी-20 के साथ-साथ टेस्ट मैचों में भी खेलते रहते हैं। शिमरॉन हेटमायर वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने हैं। ये दोनों खिलाड़ी लगभग यूएस $ 1.1 मिलियन लिए हैं।
6. पीयूष चावला
भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला भी सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स टीम का यह खिलाड़ी आईपीएल 2020 के लिए यूएस $946,000 ले रहा है।
7. सैम कुरेन
सैम कुरेन एक इंग्लिश खिलाड़ी हैं और आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने हैं। ये US$770,000 मे बिके हैं।
8. इयोन मोर्गन
यह एक और इंग्लिश क्रिकेटर है, जो आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बना है। इस खिलाड़ी की कीमत यूएस $750,000 है।
अब आप इस सवाल का जवाब जानते हैं कि आईपीएल 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? अगर आप आईपीएल फैंटेसीखिलाड़ी हैं, तो आप भी क्रिकेट खिलाड़ियों के इस ज्ञान से पैसे कमा सकते हैं। आपको बस अपने मोबाइल फोन डिवाइस पर अपने पसंदीदा खेलचैंप्स ऐप को डाउनलोड करने और बोली लगाने की जरूरत है।
खेलचैंप्स पर फैंटेसी गेमिंग में भाग कैसे लें?
यह सब बहुत ही सरल है। आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन डिवाइस पर खेलचैंप्स ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप खेलचैंप्स वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। आपके सामने आनेवाले सभी प्रश्नों के जवाब खेलचैंप्स साइट पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) में दिए गए हैं। यह ऐप एंड्रॉयड के साथ-साथ iOS डिवाइस में भी कंपैटिबल होने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक बार जब आप ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, तो उस मैच का चयन करना शुरू करें, जिसमें आप शामिल होना चाहते हैं। समय लेकर अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनें। अब आप जानते हैं कि आईपीएल 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है। आप अपनी पसंद बनाने से पहले उनके पिछले प्रदर्शनों की जांच करने के लिए थोड़ी खोजबीन कर सकते हैं। यदि आपके पास ज्ञान और एक्स्पर्टीज है, तो आप अपने पसंदीदा आईपीएल सीज़न का लाइव आनंद लेते हुए, इस पर जल्दी कुछ पैसे बना सकते हैं।
Leave a comment